Wednesday, February 25, 2026
HomeNewsbeat252 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

252 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में


राजकीय पॉलिटेक्निक ग्राउंड में भव्य आयोजन, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
बलिया(राष्ट्र कि परम्परा)
जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 26 फरवरी को प्रातः 10 बजे भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राजकीय पॉलिटेक्निक ग्राउंड में संपन्न होगा, जहां जिले के विभिन्न विकास खंडों से चयनित कुल 252 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ पारदर्शिता के साथ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी कर ली जाएं, ताकि समारोह गरिमामय और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु की उपस्थिति प्रस्तावित है। आयोजन स्थल पर बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, सुरक्षा एवं चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त बारातियों एवं परिजनों के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें सामाजिक और आर्थिक संबल मिलता है। जिला प्रशासन ने आमजन से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments