पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

शाहगंज जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में बीतीरात हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हज़ार का इनामियाँ पशु तस्कर गोली लगने से घायल हुआ है। आरोपी पर साथ जिलों में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज है. आरोपी के पास से चोरी की बाइक, तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद हुआ है. मुठभेड़ में घायल आरोपी को शाहगंज CHC से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

दरअसल, बीतीरात जौनपुर में आपराधियों की धर-पकड़ के अभियान के क्रम में शाहगंज और सरपतहां पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।
पुलिस के कथनानुसार, शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के हुसैनाबाद तिराहे पर बीतीरात वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग करके भागने का प्रयास किया. गोली थानाध्यक्ष सरपतहां संजय सिंह के बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।
आरोपी की पहचान सरपतहा थाना क्षेत्र के घुघुरी सुल्तानपुर गॉव निवासी उमेश चंद्र यादव उर्फ पप्पू पुत्र राम उदित यादव के रूप में हुई है. आरोपी के ख़िलाफ़ सात जिलों में 16 मुकदमे दर्ज है. इतना ही नही बाराबंकी पुलिस ने आरोपी के ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया था. लेकिन पुलिस को चकमा देकर आरोपी बचता रहा.बीतीरात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार कर किया।
बीतीरात हुई पुलिस मुठभेड़ में दाहिने पैर में गोली लगने से घायल आरोपी उमेश चंद्र यादव को शाहगंज CHC ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।जौनपुर के ASP सिटी डॉ संजय कुमार बोले।
इस सम्बंध में जौनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ संजय कुमार ने बताया कि बीतीरात शाहगंज और सरपतहां पुलिस के साथ हुई संयुक्त मुठभेड़ में आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करके भगाने का प्रयास किया. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है. आरोपी सरपतहां थाना क्षेत्र के घुघुरी सुलतानपुर गॉव का रहने वाला है.।

उसके ऊपर सात जिलों में डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज है. बाराबंकी से 25 हजार का इनामियाँ भी है. प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस-खोखा व एक चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद हुआ है.आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

6 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

6 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago