मौत से जंग जीतकर लौटे दो युवक, सिद्धार्थनगर में सेना का साहसिक अभियान

सिद्धार्थनगर में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: 16 घंटे बाद पानी की टंकी से सुरक्षित निकाले गए दो युवक, सेना के हेलिकॉप्टर ने बचाई जान


सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) में शनिवार रात से चल रहे हाई वोल्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन का रविवार सुबह सफल समापन हो गया। करीब 16 घंटे तक पानी की ऊंची टंकी पर फंसे दो युवकों को भारतीय सेना के हेलिकॉप्टर की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुबह 5:20 बजे गोरखपुर से सेना का हेलिकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंचा और लगभग 15 मिनट तक चले विशेष अभियान के बाद दोनों युवकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।
रेस्क्यू के बाद सेना के जवान दोनों युवकों को अपने साथ गोरखपुर ले गए, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। घटना के दौरान पूरे इलाके में भारी तनाव और चिंता का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग रातभर मौके पर डटे रहे।
प्रशासन ने शुरुआत में टंकी तक पहुंचने के लिए दोनों ओर से वैकल्पिक सड़क बनाने का प्रयास किया था, ताकि राहत टीम सुरक्षित तरीके से ऊपर पहुंच सके। लेकिन रात करीब 3 बजे शुरू हुई तेज बारिश ने सड़क निर्माण कार्य को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। लगातार बिगड़ते हालात और समय की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सेना से मदद मांगी।
सेना की त्वरित कार्रवाई के बाद हेलिकॉप्टर रेस्क्यू का निर्णय लिया गया, जिसने आखिरकार दोनों युवकों की जान बचा ली। मौके पर जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, सीओ सदर समेत कई प्रशासनिक अधिकारी पूरी रात निगरानी करते रहे।
स्थानीय लोगों ने सेना और प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते लिया गया फैसला बड़ा हादसा टालने में निर्णायक साबित हुआ। पूरे ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया गया था।
यह रेस्क्यू अभियान सिद्धार्थनगर के हालिया वर्षों के सबसे चुनौतीपूर्ण अभियानों में गिना जा रहा है, जिसमें प्रशासन, पुलिस और सेना के बेहतर समन्वय ने दो जिंदगियां बचाने में अहम भूमिका निभाई।

Editor CP pandey

Recent Posts

सुबह-सुबह पुलिस ने संभाली कमान, देवरिया में सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान

देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…

32 minutes ago

दिल्ली-मुंबई से बिहार जाने वालों के लिए राहत, इन 8 स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान

छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…

38 minutes ago

टाटा संस चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की वापसी, फैसले के बाद खुला नया विवाद

एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…

46 minutes ago

1200 सेल कर्मियों से गुलजार था भवनाथपुर, अब तीन कर्मियों तक सिमटी विश्वकर्मा पूजा

भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…

2 hours ago

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

2 hours ago