Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचार सौ करोड़ की 2240 बीघा ग्रामसभा की भूमि अवैध अतिक्रमण से...

चार सौ करोड़ की 2240 बीघा ग्रामसभा की भूमि अवैध अतिक्रमण से मुक्त

गौतमबुद्ध नगर(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद गौतमबुद्ध नगर में करीब चार सौ करोड़ रुपए की 2240 बीघा जमीन जिला प्रशासन ने शुक्रवार को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया। लेकिन अवैध तरीके से अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई का नहीं किया जाना चर्चा का विषय बन गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मकनपुर खादर, परगना दनकौर, तहसील सदर में वर्षों से भू-माफियाओं के अवैध कब्जे में रही ग्रामसभा की 2240 बीघा भूमि को प्रशासन द्वारा मुक्त कराए जाने की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
डी एम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) भैरपाल सिंह ने राजस्व टीम में शामिल सर्वे लेखपाल बीरबहादुर एवं श्री कृष्ण के साथ मिलकर पूरी भूमि का गाटा वाइज सर्वे किया। सर्वे के दौरान भू-माफियाओं द्वारा किए गए अवैध कब्जे का खुलासा हुआ। कार्रवाई के तहत पुलिस बल व स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पूरी 2240 बीघा भूमि को अवैध कब्जा से मुक्त कराया गया।
ग्रामीणों के अनुसार उक्त भूमि की वर्तमान बाजारू कीमत लगभग 400 करोड़ रुपये आँकी जा रही है। अवैध कब्जा हटने के पश्चात क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। लंबे समय से यह भूमि कब्जाधारियों द्वारा खरीदी-बेची जा रही थी, जिससे ग्रामीणों में असंतोष था।
प्रशासन ने न केवल भूमि को मुक्त कराया, बल्कि मौके पर ग्रामसभा के स्वामित्व के बोर्ड भी स्थापित कर दिए। साथ ही, कब्जाधारियों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि किसी ने ग्रामसभा की भूमि पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया, तो उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाली कराई गई भूमि के रखरखाव की व्यवस्था किसी संस्था के माध्यम से की जाएगी, तथा भूमि से प्राप्त होने वाला राजस्व राजकोष में जमा कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments