जिलाधिकारी के औैचक निरीक्षण में 21 कर्मी मिले गैरहाजिर

सीएमओ कार्यालय का किया निरीक्षण, मिली खामियां

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां 5 एसीएमओ सहित 21 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी गैैरहाजिर कर्मियों का स्पष्टीकरण तलब किया है। इस लचर व्यवस्था के लिए सीएमओ की भी फटकार लगाते हुए सुधार लाने की चेतावनी दी। जिलाधिकारी के अचानक सीएमओ कार्यालय में पहुंचने की हड़कम्प मच गया। वहां पहुंचते ही उन्होंने उपस्थिति पंजिका की जांच की। इसमें एसीएमओ डॉ पद्मावती, डॉ विजय यादव, डॉ अशोक कुमार, डॉ आनन्द कुमार व डॉ योगेंद्र दास के अलावा वरिष्ठ सहायक संतोष श्रीवास्तव, संजीव निगम, गोपाल सिंह, मुन्ना बाबू, मारकण्डेय पाण्डेय, राजेश कुमार, अफसाना खातून व सौरभ माथुर, बीएचडब्ल्यू देवेन्द्र झा, जेई प्रेमचंद गैरहाजिर मिले। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उमेश कुमार, अमरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश रावत, अजय यादव, सुनरी देवी व वार्ड बॉय आशीष सिंह भी अनुपस्थित मिले। सभी को एक हप्ते के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है।

कर्मचारियों का जारी करें पहचान पत्र- सीएमओ कार्यालय पहुंचते ही गैलरी में 15-20 की संख्या में लोग थे, जो जिलाधिकारी को देख इधर-उधर भागने लगे। इस पर जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिया कि कार्यालय में काम करने वाले कर्मियों का पहचान पत्र जारी करें। सभी कर्मचारी पहचान पत्र लेकर कार्यालय में रहें, ताकि आम नागरिक व कर्मचारियों की पहचान हो सके।

महंगाई भत्ता देने में देरी पर जताई नाराजगी

  • निरीक्षण के दौरान लेखा अनुभाग में सीएचसी सोनवानी के वरिष्ठ सहायक भूपेश द्विवेदी के आने का कारण पूछा तो महंगाई भत्ते के भुगतान में देरी करने की बात सामने आई। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और सीएमओ को इस आशय का स्पष्टीककरण मांगा कि इस विलम्ब के लिए उत्तरदायी कौन है। पेंशन पत्रावलियों की जांच की तो पटल सहायक सुदामा प्रसाद ने बताया कि पेंशन प्रपत्र पर सीएमओ के हस्ताक्षर के बिना ट्रेजरी में भुगतान के लिए भेजा जाता है। इस पर सवाल करते हुए कहा कि अगर प्रक्रिया सही नहीं है तो इसके लिए जिम्मेदार कर्मी का उत्तरादायित्व निर्धारित करते हुए कार्यवाही करें।

राज्य कर विभाग में व्याप्त गंदगी पर बिफरे

जिलाधिकारी ने राज्य कर विभाग का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां भारी गंदगी मिलने व पत्रावलियों पर धूल जमा जैसी स्थिति मिलने पर नाराजगी जताई। चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिन के अंदर कार्यालय की साफ सफाई कराकर अवगत कराएं। निरीक्षण के दौरान एक व्यापारी ने नोटिस जारी करने के सम्बन्ध में शिकायत की, जिसके बारे में उपायुक्त से जानकारी ली। उन्होंने व्यापारी से कहा कि अगर कार्यालय में कोई भी किसी प्रकार की अवैध धनराशि की मांग करता है तो सीधे मुझे बताएं।

rkpshomnath

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

8 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

8 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

8 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

8 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

8 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

8 hours ago