किसानों से खरीदी गयी 21.6 टन पराली

शुभम बायोएनर्जी ने रु0 32 हजार 400 में खरीदा 21.6 टन पराली

देवरिया ( राष्ट्र की परंपरा) उप निदेशक कृषि विकेश कुमार पटेल ने बताया कि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा पराली निस्तारण को लेकर किसानों और उद्यमियों के बीच बैठक आयोजित की गई थी जिसमें पराली खरीद को बढ़ावा दिए जाने के निर्देश दिये गए थे । जिसके क्रम में सदर तहसील के रतनपुरा गाँव के कृषक दयानंद गुप्ता स्व0 शिवनाथ गुप्ता से 10 टन पराली रु015000 में , कमला चौहान से 25 कु0 पराली 3700 रु0 में , घटैला चेती गाँव के कृषक रामभजन गौड से 24 कु0 पराली 3600 रु0 में , पगरा गाँव के कृषक चन्द्रिका चौरसिया से 32 कु0 पराली 4800 रु0 में एवम ग़ौर कोठी के कृषक संतोष कन्नौजिया से 35 कु0 पराली 5250 रु0 में शुभम बायो एनेर्जी द्वारा क्रय किया गया । जिलाधिकारी ने किसानों से अनुरोध किया है कि पराली कदापि न जलाये । पराली को संबंधित उद्यमी को 150 रु0/कु0 की दर से बेचा जा सकता है । मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने हेतु फसल अवशेष को खेत मे ही पलटाई किया जा सकता है । पराली जलाने पर 2 एकड़ छेत्र के लिये 2500 रु0/ घटना , 2 से 5 एकड़ के लिए 5000 रू/घटना और 5 एकड़ से अधिक छेत्र के लिए 15000 रु/घटना जुर्माना वसूला जाएगा । अभी तक पराली प्रबंधन के अंतर्गत चार कृषको से 17500 रु वसूली की गई और 10 हारवेस्टर बिना एस एम एस फसल कटाई करते पाए गए और सीज़ की कार्यवाही की गई ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का वातायन विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

4 hours ago

स्वच्छता रैली, रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य जागरूकता के साथ एनएसएस शिविर का छठा दिवस संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

4 hours ago

‘वंदे मातरम् चौक’ बनाने की मांग, राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने की पहल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में राष्ट्रभक्ति को सशक्त करने और जनभावनाओं के…

5 hours ago

एआई तकनीक से डिजाइन और विनिर्माण पर विशेषज्ञों का मंथन शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 20…

5 hours ago

छात्रावास में सजी कला की महफिल, नृत्य-गायन व काव्य से छात्राओं ने जीता दिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में नृत्य, गायन…

5 hours ago

डंपरों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक हादसों पर सख्ती

मंडलायुक्त, डीआईजी, एसएसपी व डीएम का कड़ा निर्देश—नियम तोड़ने पर कार्यदाई संस्थाएं होंगी जिम्मेदार गोरखपुर(राष्ट्र…

5 hours ago