प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी, 9.7 करोड़ किसानों को मिला लाभ

वाराणसी/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से देशभर के लगभग 9.7 करोड़ किसानों के बैंक खातों में ₹2000 की राशि भेजी। इस किस्त के तहत कुल ₹22,500 करोड़ की धनराशि वितरित की गई।

योजना के तहत किसानों को हर चार महीने में ₹2000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे कृषि से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। यह सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित होता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना न सिर्फ किसानों की आर्थिक मजबूती का आधार है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती और आधुनिक तकनीक को अपनाने का भी आह्वान किया।

यदि आपने PM-KISAN योजना के लिए पंजीकरण कराया है, तो आप आधिकारिक पोर्टल पर जाकर यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं और आपकी किस्त की स्थिति क्या है।

जानकारी के अनुसार, यह योजना छोटे और सीमांत किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से 2019 में शुरू की गई थी। अब तक केंद्र सरकार किसानों को लाखों करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे ट्रांसफर कर चुकी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

🌟 दैनिक राशिफल 15 सितम्बर 2025 🌟

✨ आज का दिन कई राशियों के लिए रोमांटिक और शुभ रहने वाला है। वहीं…

24 minutes ago

लखीमपुर खीरी में किशोर का शव मिलने से तनाव, गाँव में भारी पुलिस बल तैनात

लखीमपुर खीरी।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)भीरा क्षेत्र के लालजी पुरवा से लापता किशोर का शव मिलने…

1 hour ago

प्रदेश में लम्पी रोग पर सख़्ती, कृषि मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को पशुओं…

1 hour ago

भीषण सड़क हादसे मे दो की मौत एक घायल लोगों में मचा हड़कंप

शाहजहांपुर(राष्ट्र को परम्परा)खुटार थाना क्षेत्र के गांव लौंहगापुर जंगल में रविवार की सुबह एक दर्दनाक…

2 hours ago

रेल में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सुविधा को लागू करे सरकार

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। रविवार को भीखमपुर रोड स्थित सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय…

2 hours ago

“पानी से नहीं, नीतियों से हारी ज़िंदगी”

बार-बार दोहराई गई त्रासदी, बाढ़ प्रबंधन क्यों है अधूरा सपना? हरियाणा और उत्तर भारत के…

2 hours ago