मानपुर चौराहे पर बोलेरो से 2 लाख रुपये चोरी, चोर पैदल फरार, खाली बैग नाले में मिला

सीतापुर (राष्ट्र की परम्परा)। मानपुर चौराहे पर शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बोलेरो गाड़ी से दो लाख रुपये चोरी हो गए। घटना बड़ैला निवासी फिरोज अहमद के साथ घटी, जिनकी चौराहे पर मोबाइल की दुकान है। फिरोज बैंकिंग कार्य भी करते हैं और ग्राहकों के खाते से पैसा निकालने का काम करते हैं। शनिवार रात करीब आठ बजे फिरोज ने दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी की। उन्होंने दो बैग बोलेरो में रखने शुरू किए, जिनमें एक में मोबाइल और दूसरे में दो लाख रुपये थे। मोबाइल से भरा बैग रखते समय उन्होंने देखा कि रुपये वाला बैग गायब हो गया है। घटना का अहसास होते ही फिरोज घबरा गए और “चोर-चोर” कहकर चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर जुटे और चोर की तलाश शुरू की, लेकिन तब तक वह पैदल भाग चुका था। कुछ ही दूरी पर एक नाले में रुपये से खाली बैग मिला। खेत की ओर शौच के लिए गए एक व्यक्ति ने बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति तेजी से उधर भागता दिखा था। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी मुकेश वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस चोर की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इस घटना से इलाके में दहशत है और व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Karan Pandey

Recent Posts

खतौनी में बड़ी गड़बड़ी: हजारों ग्रामीणों की जमीन सरकारी दर्ज, डीएम ने दिए जांच के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की धनघटा तहसील के छपरा पूर्वी गांव में…

4 minutes ago

थाना खुखुन्दू में पुलिस अधीक्षक की सख्ती, रिकॉर्ड और कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में देवरिया…

28 minutes ago

पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कुशीनगर डुप्लीकेट…

32 minutes ago

Mau में सनसनी: पशु अस्पताल परिसर में बच्चे की खोपड़ी मिलने से हड़कंप

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) जनपद के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशी पुरा मुहल्ले…

35 minutes ago

मनरेगा और आजीविका मिशन की समीक्षा, ई-केवाईसी व 100 दिन रोजगार पर सख्त निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

56 minutes ago

पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, विकास कार्यों को किया याद

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं…

59 minutes ago