Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदर्दनाक हादसे मे 2 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल, रेफर

दर्दनाक हादसे मे 2 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल, रेफर

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थानाक्षेत्र के चिऊटना चौराहे पर बुधवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसे मे 2 युवकों की मौत हो गई। जबकि एक हालत गंभीर है। जिसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम एक खाद लदे ट्रक में एक अनियंत्रित बाइक सवार घुस गया। जिससे दो की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
घटनास्थल भारी भीड़ जुटी है। ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर मौके से फरार है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नही हो सकी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments