Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनाजायज स्मैक के साथ 2अभियुक्त गिरफ्तार

नाजायज स्मैक के साथ 2अभियुक्त गिरफ्तार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
राजघाट थाना क्षेत्र में अवैध नशीली पदार्थो के विक्रय पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए, राजघाट पुलिस सदैव तत्पर है। बुधवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने का काम किया। पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई ने प्रेस वार्ता कर बताया कि, काफी दिनों से यह दोनों शातिर किस्म के नशीले पदार्थ के बिक्री के सौदागर को राजघाट पुलिस ने पकड़ कर, नशीले पदार्थों के बिक्री पर लगाम लगाने का कार्य किया। आज दो स्मैक कारोबारियों मनोज निषाद पुत्र नकुल निषाद निवासी अमरुद मंडी थाना राजघाट जनपद गोरखपुर, जय हिन्द निषाद पुत्र छोटेलाल निषाद निवासी अजवनिया थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर को, 18.5 ग्राम नाजायज स्मैक, 5060 नगद व 01 अदद अपाचे मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 048/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीकृत किया गया ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments