बरहज में बिजली संकट पर जनाक्रोश, 7 दिन का अल्टीमेटम; सुधार नहीं हुआ तो आमरण अनशन और तालाबंदी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान बरहज नगर के लोगों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगरवासियों की संयुक्त बैठक में विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग करते हुए प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम दिया गया। चेतावनी दी गई कि यदि निर्धारित समय के भीतर बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो क्रमिक अनशन, आमरण अनशन, विद्युत विभाग के कार्यालय पर तालाबंदी और जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों के बहिष्कार सहित व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सोमवार को आयोजित तहसील दिवस में प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर नगर की गंभीर विद्युत समस्या से अवगत कराया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से बरहज के नागरिक अघोषित बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति की समस्या झेल रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

नगरवासियों का कहना है कि भीषण गर्मी में घंटों बिजली गुल रहने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापार, शिक्षा, पेयजल व्यवस्था और छोटे कारोबार पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। लोगों ने स्पष्ट किया कि अब केवल आश्वासनों से काम नहीं चलेगा, बल्कि ठोस कार्रवाई और नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करनी होगी।
बैठक को पूर्व चेयरमैन एवं आंदोलन संयोजक अजीत जायसवाल, पूर्व प्राचार्य प्रो. अजय कुमार मिश्र, सचिन सिंह, प्रदीप जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, जितेंद्र भारत, अमित जायसवाल, जितेंद्र शर्मा, मनोज गुप्ता और मुकेश पटेल सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। सभी ने नगरवासियों से एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यानंद पांडेय ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

2 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

3 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

3 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

3 hours ago

कैरियर काउंसिलिंग से छात्राओं को मिलेगी सही दिशा, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज…

3 hours ago