शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)। खुटार थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई। घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही बच्ची को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मुरादपुर निवासी रामभरोसे शर्मा की सात वर्षीय पुत्री वंदना रविवार शाम अपने घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान तेज गति से गुजर रहे एक ई-रिक्शा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े।
बताया गया कि घटना के समय वंदना की मां सोनी पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं। सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचीं और ग्रामीणों की मदद से घायल बेटी को अस्पताल लेकर गईं, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि वंदना के पिता रामभरोसे शर्मा रोजी-रोटी के सिलसिले में दो दिन पहले जौनपुर गए थे। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। वंदना चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी, जिससे पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलने पर खुटार पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
इस घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव की सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने और बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
राष्ट्र की परम्परा | धर्म-ज्योतिष डेस्कआज 6 जुलाई 2026, सोमवार को प्रातः 9:57 बजे चंद्रमा…
क्या यह विश्व इतिहास का सबसे बड़ा अंतिम संस्कार हो सकता है? गोंदिया - वैश्विक…
कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री विजय कुशवाहा का देवरिया में भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर हुआ…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से…
जालंधर में चोरी, देवरिया में गिरफ्तारी; दुर्लभ सिक्के और राडो घड़ी समेत लाखों का माल…
मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस हर पहलू की जांच…