आदिशक्ति श्री जीण माता का 16वां वार्षिकोत्सव, 10 और 11 जनवरी को दो दिवसीय कार्यक्रम

राँची (राष्ट्र की परम्परा)l आदिशक्ति श्री जीण माता का दो दिवसीय 16वां वार्षिकोत्सव 10 एवं 11 जनवरी 2026 को श्री जीण माता प्रचार समिति रांची के तत्वावधान में स्थानीय मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में मनाया जाएगा।10 जनवरी को दोपहर 1 बजे आदि शक्ति श्री जीण माता की निशान यात्रा सेवा सदन पथ, लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रारंभ होगी। नगर भ्रमण करते हुए यात्रा मारवाड़ी भवन पहुंचेगी, जहां सभी निशान माता को अर्पित किए जाएंगे। इस यात्रा में कुल 501 निशान वितरित किए जाएंगे। निशान यात्रा का संचालन समिति के सदस्य विष्णु सेन एवं सहयोगियों द्वारा किया जाएगा।11 जनवरी को प्रातः 10 बजे श्री जीण माताजी का अभिषेक मुख्य संयोजक विजय पालड़ीवाल और सह संयोजक ओम प्रकाश अग्रवाल द्वारा सपरिवार किया जाएगा। अभिषेक के बाद भगवान श्री गणेश का पूजन होगा।दोपहर 1 बजे से शक्ति मंगल पाठ का आयोजन 700 महिलाओं के सहभाग से किया जाएगा। सभी महिलाएं अपने पारंपरिक वेश-भूषा में उपस्थित होंगी। मंगल पाठ के दौरान जीणधाम से श्री आनंद जी पाराशर और वर्धा से सुश्री रिंकू चौबे भजन और पाठ का संचालन करेंगी।इस मंगल पाठ में श्री जीण जन्मोत्सव, मेंहदी, 56 भोग और निशान के कार्यक्रम होंगे। विशेष आकर्षण के रूप में माता को 51 फीट का गजरा और 181 फीट की चुनड़ी अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम का समापन रात्रि 8 बजे महाआरती के साथ होगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय पालड़ीवाल, सचिव नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष बजरंग सोमानी, सह सचिव प्रदीप शर्मा सहित समिति के कई सदस्य सहयोग कर रहे हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण व्यक्तित्व1 मार्च को हुए निधन भारतीय…

31 minutes ago

महराजगंज में सात माह से मानदेय बंद, रोजगार सेवकों में रोष

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…

2 hours ago

कपास जैसा प्रेम: त्याग, निष्ठा और साथ निभाने का आदर्श

✍️ नवनीत मिश्र “प्रीत करो तो ऐसी करो जैसी करे कपास।जीते जी तन ढके, मरे…

3 hours ago

बलिया में होली से पहले वेतन-पेंशन जारी, कर्मचारियों में खुशी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों के महापर्व से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और…

3 hours ago

मध्य पूर्व तनाव से बलिया के परिवार चिंतित, उड़ानें प्रभावित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध और अस्थिर हालात के बीच खाड़ी…

3 hours ago

रंगों में रची समरसता की संस्कृति: होली का व्यापक संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फाल्गुन की बयार के साथ जब रंगों की छटा बिखरती है,…

3 hours ago