अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 15 स्टेशनों का होगा कायाकल्प

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वाराणसी मंडल के 15 स्टेशनों को चयनित किया गया है। इन 15 चयनित स्टेशनों को पुनर्विकसित कर यात्रियों को अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं प्रदान की जायेगी। अमृत भारत योजना के तहत चयनित स्टेशनों को शहर की कला एवं संस्कृति को समाहित करते हुए स्टेशन के स्वरूप को विकसित किया जायेगा, इसके साथ ही पार्किंग, एप्रोच ,प्रकाश व्यवस्था तथा साइनेज में भी वाँछित सुधार किया जाएगा।
अमृत भारत योजना के अन्तर्गत 30.53 करोड की लागत से मऊ स्टेशनको पुनर्विकसित कर अत्याधुनिक बनाया जायेगा। और
1.10 करोड़ की लागत से मऊ स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया, सम्पर्क मार्ग,पानी की निकासी के साथ पैदल आने जाने वाले यात्रियों के लिये पाथवे का निर्माण कराया जायेगा, ततपश्चात
3.15 करोड की लागत से स्टेशन भवन को आकर्षक बनाया जायेगा।
26 लाख की लागत से पोर्च का निर्माण कराया जायेगा, और 6.25 करोड की लागत 12 मीटर चौड़े पैदल उपरिगामी पुल (Fob) का निर्माण होगा। इसी क्रम में
5.05 करोड़ की लागत से प्लेटफॉर्म का उच्चीकरण, सरफेस में सुधार, प्लेटफार्मों पर शेड एवं फाल्स सीलिंग का कार्य भी कराया जाएगा।
2.25 करोड़ की लागत से यात्री प्रतीक्षालय में सुधार कर आकर्षक एवं सुविधाजनक बनाया जायेगा। तथा
9.98 करोड़ की लागत से अन्य सौंदर्यीकरण के कराए जायेंगे, वही
8.9 करोड़ की लागत से ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल क्लॉक, ऑटो एनाउंसमेंट एवं अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट काउन्टरों में सुधार किया जाएगा। तमाम व्यवस्थाओ के साथ साथ रेलवे प्रशासन द्वारा
1.25 करोड़ की लागत से स्टेशन पर लिफ्ट, फसाड लाइटिंग, साइनेज एक पंखे की व्यवस्था कराई जायेगी। मऊ स्टेशन पर अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से संबंधित सभी कार्यों के लिए निविदाये आमंत्रित की गई हैं । निविदाओं के निस्तारण के उपरान्त कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ लक्ष्यावधि मे पूरा किया जाएगा।
मऊ स्टेशन के समग्र विकास को लेकर बनाई गई योजनाएं पूर्ण होने के उपरान्त यात्रियों को बड़े स्टेशन पर आने का सुखद एहसास होगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

2 minutes ago

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

21 hours ago

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

3 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

3 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

3 days ago