लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर ली है। केंद्र सरकार की घोषणा के बाद अब राज्य सरकार भी बोनस और महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी करने जा रही है। इसका सीधा फायदा करीब 15 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनरों को मिलेगा।
बोनस की घोषणा
राज्य के अराजपत्रित कर्मचारी, वर्कचार्ज और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा।बोनस की अधिकतम राशि 7,000 रुपये हो सकती है।इस निर्णय से सरकार के खजाने पर करीब 1,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा।
महंगाई भत्ता (DA) में 3% की बढ़ोतरी
सातवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% किया जाएगा।
इसका लाभ लगभग 16 लाख कर्मचारियों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मियों को मिलेगा।
पेंशनरों को भी महंगाई राहत (Dearness Relief) की बढ़ी हुई दर का फायदा मिलेगा।
पांचवें और छठवें वेतनमान वाले कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की घोषणा बाद में होगी।
दिवाली से पहले तोहफा
राज्य सरकार दीपावली से पहले ही इस घोषणा को लागू करने की तैयारी कर रही है। इससे प्रदेशभर के कर्मचारियों और पेंशनरों के घरों में त्योहार की खुशियां और बढ़ेंगी।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…
पश्चिम एशिया में जारी Middle East संकट का असर अब भारत के दवा बाजार पर…
UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…
भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…