बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील तक 15 किलोमीटर की पदयात्रा निकालकर सोनू घाट–बरहज मार्ग की जर्जर सड़क, निर्माणाधीन मोहन सेतु को शीघ्र पूरा कराने तथा सोनाड़ी अस्पताल में डॉक्टरों की नियमित तैनाती की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
पदयात्रा का नेतृत्व बरहज विधानसभा अध्यक्ष राम बहादुर यादव ने किया। भलुअनी स्थित पेट्रोल पंप से शुरू हुई यात्रा बरहज नगर की मुख्य सड़क से होते हुए तहसील परिसर पहुंची। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और सरकार विरोधी नारे लगाए गए।
राम बहादुर यादव ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है और पढ़े-लिखे युवा भटकने को मजबूर हैं। जिला उपाध्यक्ष अवधेश चौधर ने कहा कि नौ वर्ष पूरे होने के बाद भी परसिया देवर सहित अन्य क्षेत्रों को जोड़ने वाला मोहन सेतु पूर्ण नहीं हो सका है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता बदलाव करेगी।
पदयात्रा में गेना लाल यादव, विजय रावत, देवेंद्र कुशवाहा, वीरेंद्र चौधरी, गोपी यादव, बेचू लाल चौधरी, रामनाथ चौहान, मनीष सिंह, अम्बिका चौधरी, राजेश ठाकुर, शंकर यादव, दिलीप यादव, राम प्रकाश चौधरी, अजय यादव, योगेंद्र भारती, चंद्रभूषण यादव, विकास विश्वकर्मा, मुरलीधर यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…
आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के समय में हो सकता है फेरबदल 1857 की क्रांति और प्लासी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल की व्यवस्थाओं पर…
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर विकासखंड में जनसुनवाई व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए…
हेलीपैड पर डीएम व एसपी ने किया स्वागत चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ कार्यक्रम…