15 दिवसीय स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ

13 फरवरी तक चलेगा अभियान
शशिकांत शुक्ला

सीतापुर(राष्ट्र की परम्परा) स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान का मंगलवार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (30 जनवरी) का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर ग्रामीण अंचलों तक जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, सीएमओ कार्यालय सहित सभी सीएचसी, पीएचसी व ग्राम पंचायतों में प्रधानों द्वारा जिलाधिकारी का संदेश पढ़कर सुनाया गया, और कुष्ठ उन्मूलन की शपथ दोहराते हुए जन जागरूकता की अपील की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान आमजन को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया जाएगा। कुष्ठ रोग माइक्रो वेक्टीरियम लैप्री नामक जीवाणु से होता है। यह आनुवांशिक एवं छुआछूत रोग नहीं है। समय से जांच और उपचार कराने से दिव्यांगता से भी बचा जा सकता है।एसीएमओ एवं जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. कमलेश चंद्रा ने बताया कि कुष्ठ रोग को लेकर समाज में अनेक भ्रांतियां व्याप्त हैं। इसलिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता लोगों में इन भ्रांतियों को दूर करें और उन्हें जागरूक करें। कुष्ठ रोग अन्य बीमारियों की तरह यह भी एक बीमारी है। इसकी जांच और इलाज की सुविधा स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम में कुष्ठ रोगियों के परिवार व आसपास के 10 घरों के स्वस्थ व्यक्तियों को कुष्ठ रोग से सुरक्षित रखने के लिए दवा का सेवन करवाया जाता है। जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. अनुभव पांडेय ने कुष्ठ रोग के लक्षणों की जानकारी देते हुए बताया कि शरीर पर हल्के अथवा तांबई रंग के चकत्ते हों और उनमें सुन्नपन हो तो यह कुष्ठ हो सकता है। ऐसे हिस्से पर ठंडा या गरम का एहसास नहीं होता है। इसका इलाज मल्टी ड्रग थेरेपी द्वारा होता है। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग की दो श्रेणियां हैं। पीबी श्रेणी के कुष्ठ रोगियों का इलाज छह महीने तक होता है।मल्टी बैसिलरी (एमबी) श्रेणी के मरीजों का इलाज एक साल तक चलता है।कुष्ठ रोगियों के नियमित इलाज के बाद रोग के कीटाणु समाप्त हो जाते हैं।

विसवां में भी चला स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान
बिसवॉ, सीतापुर स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवॉ के अधीक्षक डॉ अमित कपूर व बीसीपीएम विमल त्रिपाठी एन एम ए सोहनलाल द्वारा कुष्ठ जागरुकता हेतु, समस्त स्टाफ व नागरिकों को शपथ दिलाई। वहीं एन एम ए सोहनलाल द्वारा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के अन्तर्गत बिजेंद्र बाल विद्या इंटर कॉलेज टिकरा के बच्चों को शपथ दिलाई ।

Editor CP pandey

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

16 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

16 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

16 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

16 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

17 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

2 days ago