छत के सहारे चढ़कर चोरों ने लाखों के सामान पर किया हाथ साफ

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
सहतवार बीती रात्रि चोरों ने क्षेत्र के ग्राम सभा रजौली के पूर्व प्रधान के घर में छत के सहारे घुसकर नगदी, गहना सहित लाखों रुपए के समान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घर से लगभग तीन सौ मीटर दूरी पर खेत में टूटा हुआ दो बक्सा व एक अटैची बरामद हुआ। पिड़ित द्वारा सहतवार थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की छानबीन में जुट गयी है।
बताया जा रहा है कि रजौली निवासी भगवान यादव पुत्र शिवमुनि यादव प्रत्येक दिन की भाँति सोमवार की रात्रि में खाना खाकर अपने परिवार के साथ घर में सो गये थे,घर के अन्य सदस्य डेरे पर सोये हुए थे।रात्रि में एक बजे के करीब घर में खट खट की आवाज सुनकर भगवान की पत्नी जग गयी । उसने अपने पति को जगाकर बोली कि घर में कोई घुसा है। भगवान बोले कि मैं समझा कि ऐसे ही पत्नी बोल रही। मै पत्नी को बोला कि सो जाओ कोई नहीं है। इस पर उसने जोर से हमे उठाकर आंगन में देखने को कहा। मै देखा कि सही में आठ दस आदमी आंगन में खडे है और कुछ बक्सा उठाकर ले जा रहे हैं। मै दरवाजा खोलने लगा तो देखा कि दरवाजा बाहर से बंद है। मै डेरा पर अपने परिवार के लोगों को फोन किया, परिवार के लोग जब तक घर आते चोर बक्सा व अन्य समान लेकर फरार हो गये। घर के लोग दरवाजा खोला तब मैं बाहर निकला। देखने पर पता चला कि चोर तीन घर का ताला तोड़ कर उसमें रखा दो बक्सा व एक अटैची उठा ले गये है। जिसमें सोने का दो हार, झूमका दो जोडा,दो सोने की चैन,तीन जोड़ा चांदी का पायल,दो चांदी का कमर बन्ध व तीस हजार नगद व कीमती सारा कपड़ा उठा ले गये थे। घर में दो टूटी अटैची पड़ी हुयी थी। सुबह गांव के लोगों ने बताया कि खेत में दो बक्सा व एक अटैची टूटी पड़ी हुयी है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

4 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

5 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

5 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

5 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

5 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

10 hours ago