क्रिकेट की दुनिया मेंआजमगढ़ के लाल ने कर दिया कमाल

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिले के सरफराज खान को टीम इंडिया में मौका मिल ही गया। सरफराज मुंबई में रहकर क्रिकेट खेलता है उसकी बल्लेबाज को देखते हुए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया। लंबे समय टीम इंडिया का हिस्सा बनने की चाहत रखने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए चुना गया है, वह चोटिल के एल राहुल की जगह टीम का हिस्सा होंगे।सरफराज ने दिसंबर 2014 में पहला प्रथम श्रेणी मैच खेला था, उसके नौ साल बाद उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली। सरफराज ने पिछले कुछ सालों में ऐसा प्रदर्शन किया है जिससे उन्हें नजर अंदाज करना चयन कर्ताओं के लिए आसान नहीं था, जब भी टीम का चयन होता था और उसका हिस्सा सरफराज नहीं रहते थे तो कहीं ना कहीं चयनकर्ताओं की आलोचना भी होती रही। अब राहुल के चोटिल होने से इस खिलाड़ी की किस्मत खुली है। आपको बता दें कि सरफराज मुंबई के लिए मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं, राहुल भी हाल के दिनों में भारत के लिए टेस्ट मैचों में मध्यक्रम में ही उतरते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टन में दो फरवरी से खेला जाएगा। हैदराबाद में टीम इंडिया पहला मुकाबला 28 रन से हार गई थी, इस तरह वह सीरीज में 0-1 से पीछे है। दूसरे मुकाबले के दौरान भारत पर काफी दबाव होगा। अब देखना है कि सरफराज को डेब्यू करने का मौका मिलता है या नहीं। सरफराज आजमगढ़ जिले के बासूपार गांव के रहने वाले हैं, सरफराज खान के चयन से उनके गृह जनपद में जश्न का माहौल है। खेल प्रेमियों ने सरफराज खान को शुभकामना देते हुए कहा कि अगर दूसरे टेस्ट में उन्हें मौका मिलता है तो निश्चित रूप से सरफराज बेहतर प्रदर्शन कर टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करेंगे।
आजमगढ़ जिले में क्रिकेट खेल में अपनी पहचान बनाने वाले क्रिकेटर एस के सत्यन कहते हैं कि मैं सरफराज को करीब एक दशक से जानता हूं और मैंने सरफराज को कई मैचों में खेलते हुए बहुत करीब से देखा हु, वह एक प्रतिभावान क्रिकेटर है और पूरी उम्मीद है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी अलग पहचान बनाते हुए आजमगढ़ का नाम रोशन करेगा।
भारतीय टीम में सरफराज खान के चुने जाने पर पाकिस्तानी बल्लेबाज इमाम उल हक ने दी बधाई,
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम में दो बड़ा बदलाव हुआ है, दरअसल, रविंद्र जडेजा और केएल राहुल चोट के चलते बाहर हो गए हैं,
इन दोनों खिलाडियों की जगह सरफराज खान, सौरभ कुमार और वाशिंगटन सुंदर को टीम इंडिया के स्क्वाड में मौका दिया गया है। इस बीच सरफराज खान को पहली बार राष्ट्रीय टीम में चुने जाने पर पाकिस्तान के ओपनर इमाम उल हक ने बधाई दी है। इमाम उल हक ने एक्स पर लिखा,’बधाई हो भाई आपके लिए बहुत खुशी है’. नीचे आप ट्वीट देख सकतें हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

8 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

12 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

12 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

12 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

12 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

13 hours ago