Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस तहसील सभागार में धूमधाम से साथ मना

14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस तहसील सभागार में धूमधाम से साथ मना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी संत कबीर नगर महेंद्र सिंह तंवर के मार्गदर्शन में 313 विधानसभा खलीलाबाद अंतर्गत तहसील सभागार में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को धूमधाम से मनाया गया। जिसकी की अध्यक्षता 313-विधानसभा खलीलाबाद के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश कुमार दुबे ने किया।
समारोह में 18 वर्ष से ऊपर के 06 नए मतदाताओं को उप जिलाधिकारी खलीलाबाद द्वारा निर्वाचन पहचान पत्र तथा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते हुए उन्हें लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी बनाने हेतु प्रेरित किया।
लोकसभा चुनाव 2024 अंतर्गत उपजिलाधिकारी खलीलाबाद द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 20 बीएलओ, कंप्यूटर ऑपरेटर, वीआरसी ऑपरेटर, सुपरवाइजर लेखपाल तथा राजस्व निरीक्षक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के टैगलाइन ‘‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’’ के संकल्प को तहसील सभागार में उपस्थित लोगों की मध्य दोहराया तथा सभी से आग्रह किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में निष्पक्ष और पारदर्शिता पूर्वक भागीदारी करें तथा वोट प्रतिशत को अधिक से अधिक बढ़ाएं। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के वाक्य की बैलेट बुलेट से ज्यादा शक्तिशाली है के तात्पर्य से भी सभी को अवगत कराया।
मतदाता दिवस के अवसर पर नायब तहसीलदार खलीलाबाद विजय कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सेमरियावा प्रियंका तिवारी, राजस्व निरीक्षक राम अजोर, धीरेंद्र श्रीवास्तव चंद्रभूषण, वीआरसी ऑपरेटर मनीष विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments