Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसाइबर ठगी के शिकार 14 लोगों को बड़ी राहत, पुलिस की त्वरित...

साइबर ठगी के शिकार 14 लोगों को बड़ी राहत, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 9.95 लाख रुपये वापस

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना महराजगंज ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए 14 साइबर ठगी पीड़ितों को बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी के शिकार लोगों के कुल 9 लाख 95 हजार 500 रुपये उनके खातों में वापस कराए गए।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन और नोडल अधिकारी साइबर क्राइम एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में की गई। क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम अनुरुद्ध कुमार और प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सजनू यादव के नेतृत्व में साइबर थाना टीम ने मामले का त्वरित निस्तारण करते हुए पीड़ितों की रकम वापस कराई।

पुलिस के अनुसार साइबर ठगों ने पीड़ितों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी लिंक भेजकर क्लिक करवाया, जिसके बाद उनका पर्सनल डाटा हैक कर ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया गया। कुछ मामलों में बैंकिंग और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से भी फ्रॉड किया गया था।

पीड़ितों द्वारा पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद साइबर थाना टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। संबंधित बैंक और तकनीकी माध्यमों की मदद से ठगी की गई धनराशि को सुरक्षित कराकर वापस कराया गया।

ये भी पढ़े – तहसील सिकंदरपुर में आयकर विभाग का छापा, 40 लाख से अधिक की 35 रजिस्ट्रियों के कागजात जब्त

जिन पीड़ितों को राहत मिली उनमें करीना अग्रहरी (लेदवा), आलोक वर्मा (कोतवाली), साविया आमदा उर्फ झुलनीपुर (निचलौल), काजल गुप्ता (मिठौरा-सिंदुरिया), दामोदर वर्मा (भिटौली बाजार), धुरई प्रसाद (सिंदुरिया), आविदा (हरटोड़हिया-घुघली), हदीसुन निशा (रघुनाथपुर-सिंदुरिया), रफीक अहमद (पुरन्दरपुर), प्रदुमन (महराजगंज), सविता पांडेय (कोठीभार), हेड कांस्टेबल आशुतोष कुमार सिंह (महराजगंज), साजिया खातून (कोतवाली) तथा सरफुद्दीन (चौक) शामिल हैं।

अपनी रकम वापस मिलने पर सभी पीड़ितों ने खुशी जताते हुए पुलिस अधीक्षक और साइबर थाना टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर तुरंत सतर्क रहें। साथ ही किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव, निरीक्षक जयराम यादव, उपनिरीक्षक अमित यादव, मुख्य आरक्षी ग्रेड-ए प्रफुल्ल कुमार यादव, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार, हेड कांस्टेबल कामेश्वर दूबे, कांस्टेबल विशाल प्रजापति, लालबहादुर यादव तथा अर्जुन पासवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – महराजगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, जागरूकता वाहन रवाना — रुद्राक्ष पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments