Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 1306 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 1306 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लक्ष्य कम्प्यूटर क्लासेज के द्वारा बरहज स्थित बीआरडी बीड़ी पीजी कॉलेज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार को लक्ष्य कम्प्यूटर क्लासेज की डायरेक्टर दिव्या मद्देशिया ने जानकारी देते हुए यह बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष जनवरी 2023 में छात्र छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए, मेरे द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमे कुल 1306 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यह परीक्षा अंको के आधार पर कराया जाता हैं।इस परीक्षा को दो पालियों में सफलतापूर्वक संपन्नकराया गया। उन्होंने बताया कि सफलता प्राप्त किये प्रतिभागियों को लक्ष्य कम्प्यूटर क्लासेज द्वारा,बरहज स्थित सेंटर पर 18 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में चन्दन, अभिषेक, सूरज मद्देशिया,इन्द्र कुमार,प्रतीक सिंह,आदित्य सोनकर,विकास निषाद,शैलेंद्र सोनकर,मंजय शाह,अमितेश, रोहित,ब्रजेश,शैलेश,पंकज मद्देशिया, नीतीश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments