मरीजों के लिए बना सरकारी अस्पताल, विमार खंडहर में तब्दील

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के ग्राम महूजा नेवादा में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2007-08 मे स्वीकृति दी थी व -2011-12 मे सरकारी अस्पताल का निर्माण का कार्य शुरू कराया गया था, इसके बाद अब तक केवल 75% अस्पताल का काम कराया गया है ।
स्थानिक ग्रामीण निवासी आकाश कुमार पुत्र त्रिभुवन प्रसाद मिश्र ने इस घोटाले की जांच व निर्माण कार्य पूर्ण कराने हेतू, 25 दिसंबर 2022 को उत्तरप्रदेश सरकार के आईजीआरएस पर शिकायत डीएम व मुख्यचिकित्सा अधिकारी से की तो उन्हे आख्या मे उत्तर दिया की इस विषय को गंभीरता से लेते हुये 100%निर्माण कार्य कराया जायेगा। करीब 1 वर्ष बीतने के बाद जिला प्रशासन की ओर से अस्पताल की अब तक कोई सुध नहीं ली गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बना अस्पताल सफेद हाथी बनकर रह गया। इलाज के लिये ग्रामीणों को 45 किलोमीटर दूर आजमगढ़ या फिर गंभीर स्थिति में 84 किलोमीटर दूर बनारस का रूख करना पड़ता है। वहीं, गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद ग्रामीणों को आस लगी थी कि, अस्पताल के दिन बदलेंगे और उनके यहां भी सरकारी अस्पताल का निर्माण पूर्ण कराकर चिकित्सक की तैनाती होगी। जिससे उन्हें प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा गांव में ही मिल जाया करेगी। किंतु अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। करीब 12 वर्षों से अस्पताल की बिल्डिग वीरान पड़ी हुई है। इसके कारण प्राथमिक चिकित्सा के लिए भी ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर आजमगढ़ या बनारस ही जाना पड़ता है। इसके कारण ग्रामीणों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उत्तर प्रदेश सरकार को ग्रामीण क्षेत्र में भी स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। ताकि ग्रामीणों को उनके गांव में आसानी से उपचार मिल सके। जनपद आजमगढ़ तहसील मार्टिनगंज ग्रामीण महुजा नेवादा में बने अस्पताल की बिल्डिग खंडहर हो चुकी है। जिसकी सूचना स्थानिक ग्रामीण निवासी आकाश मिश्रा ने प्रशासन को लिखित स्वरूप मे शिकायत भेजी थी और अधीक्षण चिकित्सा अभियंता से सरकारी अस्पताल बनवाने के प्रस्ताव पारित करके जल्द से जल्द अस्पताल का निर्माण पूर्ण कराने का प्रयास किया जाए ऐसी मांग उन्होने की है।
मैं उक्त खबर के माध्यम से उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करता हू की उक्त प्रकरण में घोटाले की जांच करवाकर दोषी अधिकारियो पर सख्त कार्यवाही की जाये व उक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कार्य को पूर्ण कराया जाये जिससे स्थानिक ग्रामीणो को चिकित्सा का लाभ मिल सके ताकी उनको दूर भटकना ना पडे।

Editor CP pandey

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

4 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

4 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

4 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

4 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

4 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

4 hours ago