श्रावस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा क्षेत्र श्रावस्ती में आयोजित “बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता सम्मेलन” के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पार्टी को ऐतिहासिक व प्रचंड विजय दिलाने के लिए के कर्मठ, ऊर्जावान, राष्ट्र प्रेमी बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हम धर्म की राजनीति नहीं करते। हमारा विश्वास सबका साथ-सबका विकास में हैl हम जब से सरकार में आए हैं, ऐसी कोई नीति नहीं बनाई, जिससे किसी का नुकसान हो। देश पिछली सरकारों के पापों को भुगत रहा हैl
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी प्रत्याशी साकेत मिश्रा, एमएलसी ने अपने चार संकल्पों के बारे में विस्तार से बताया कि इस क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ और इलाके का औद्योगिकीकरण की लाउँगा।
इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पल्टूराम विधायक,कैलाश नाथ शुक्ला, लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पांडेय एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…