बड़ी ही धूम-धाम से मनाया गया हज़रत दादा मियां रह० का 103वां सालाना उर्स

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)
हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक कस्बा फखरपुर की प्रसिद्ध दरगाह हज़रत समसाम अली चिश्ती उर्फ दादा मियां रह0 का 103वां सालाना उर्स बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। उर्स में महफिल ए समा कव्वाली के प्रोग्राम में कव्वाल चांद कादरी अफजाल चिश्ती (दिल्ली) ने देश भक्ति कव्वाली ‘मेरी जान जाए वतन के लिए’ गाकर सभी को देश पर मर मिटने का जज्बा बढ़ाया तो सभी जायरीन खुशी से झूम उठे। इस उर्स की जे़रे सदारत हाजी हाफिज सैय्यद असगर अली अशर्फी,ब्लाक प्रमुख रणवीर सिंह मुन्ना,हाजी इम्तियाज अली लड्डन नेता, हाजी नईम खां (छोटे खा), वसी अहमद ठेकेदार, नूरुद्दीन खान ने की। उर्स के दौरान तमाम जायरिनों ने हजरत के रोजे पर पहुंचकर चादर व गागर पेश की और मुल्क की तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी। उर्स कमेटी द्वारा मेले में आए तमाम जायरिनों के लिए के लिए लंगर खाने का भी इंतजाम किया गया जिसमें बाहर से आए हुए तमाम मेहमानों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। इस दौरान मेले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही जगह जगह पुलिस बल मुस्तैदी के साथ तैनात रहे। हजरत दादा मियां के उर्स में आए तमाम जायरिनों को उर्स की इंतजामियां नौजवान कमेटी सरपरस्त रिजवान खान (बब्लू),हासिर खान (नमून) प्रधान माधवपुर,अध्यक्ष वाजिद खान,उपाध्यक्ष शेख नदीम अहमद,महासचिव रिजवान खान रिज्जु,सचिव सैय्यद अरशद अली, सलाहकार डॉ जफीर अहमद,सदस्य रिजवान अहमद खान,शेख कय्यूम अली,तुफैल खां,मन्नान खान,शेख अतीक अहमद, साजिद खान,अदील खान, मतीन अली,हन्नान खान, सईद खान (मीडिया प्रभारी), शकील खान प्रधान,शेख नासिर अली,शेख तारीक अली,मौलाना रईस खान, सैय्यद शेर अली,फैजान अली एडवोकेट,नईम खान, मोबीन खान,शेख जुबेर अहमद,इरफान खान सहित कमेटी के सभी सदस्यों ने उर्स में आए हुए तमाम जायरिनों का तहे दिल से इस्तकबाल किया व पुलिस प्रशासन की भी सराहना की।चार दिवसीय सालाना उर्स के दौरान नौजवान कमेटी द्वारा थाना अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा सहित पुलिस सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को साफा बांधकर सम्मानित किया। इस दौरान थाना अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा व ब्लाक प्रमुख रणवीर सिंह मुन्ना ने उर्स की इंतजामियां नौजवान कमेटी की पीठ थपथपाई और देश भक्ति कव्वाली तथा शांतिपूर्वक आयोजन के लिए मेला कमेटी को बधाई दी।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

2 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

3 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

3 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

3 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

3 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

7 hours ago