मिठाई खाने से 10 छात्र/छात्रायें फूड प्वाइजनिंग के शिकार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिले के एक स्कूल में चिल्ड्रन डे सेलिब्रेशन के दौरान मिठाई खाने से 10 छात्र फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गये, जिनमें दो छात्राओं की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, फूड प्वाइजनिंग से बच्चों की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही उनके अभिभावक भी तत्काल जिला अस्पताल पहुंच गये। मामला फेफना थाना अंतर्गत महर्षि अरविन्द उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय फेफना पर सोमवार को चिल्ड्रेन डे सेलिब्रेशन कार्यक्रम चल रहा था। बच्चों के लिए विद्यालय परिवार ने लड्डू मंगाया था। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद बच्चों में लड्डू वितरित किया गया, जिसे खाने से 10 बच्चे बीमार हो गये। मिठाई खाने के बाद से ही उनके पेट मे दर्द शुरु हो गया। इससे विद्यालय में अफरा-तफरी मच गयी। बच्चों को तत्काल नजदीकी चिकित्सक के यहां पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सक ने गंभीरावस्था में दो बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान छात्राएं छटपटाती रही। स्कूल के प्रबंधक आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि चिल्ड्रेन डे सेलिब्रेशन के दौरान लड्डू खाने से करीब 10 बच्चे बीमार हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रबंधक ने बताया कि सम्बंधित मिठाई दुकानदार से पूछताछ में पता चला कि मिठाई 6 दिन पुरानी थी, यानि मिठाई खराब थी। वहीं, मिठाई दुकानदार ने भी मिठाई 6 दिन पुरानी होने की बात स्वीकार की। बताया कि मुगदर का लड्डू था।
बच्चे जल्द ठीक हो जायेंगे – डाक्टर
जिला अस्पताल में बच्चों का उपचार कर रहे ईएमओ डॉक्टर प्रभात ने कहा कि,फूड प्वाइजनिंग का मामला है। बीमार बच्चों का उपचार चल रहा है। उनकी हालत में सुधार है। बच्चे जल्द ठीक हो जायेंगे।

काश, गाइड लाइन का किया गया होता पालन

जानकारों की माने तो सरकार का स्पष्ट गाइड लाइन है कि स्कूल में बच्चों को एमडीएम खिलाने से पहले, उसे स्कूल के शिक्षक या रसोईया चखेंगे। यदि चिल्ड्रेन डे सेलिब्रेशन के दौरान मंगाया गया लड्डू भी शिक्षक चख लिये होते तो शायद यह नौबत नहीं आती।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

17 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

18 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

18 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

18 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

18 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

19 hours ago