देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के 07 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को पदोन्नति होने पश्चात सुपरवाइजर पद पर नियुक्ति पत्र जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी एवं मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा विकास भवन के गांधी सभागार में वितरण किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री से मुख्य सेविका पद पर पदोन्नति होने पर सभी मुख्य सेविकाओं को शुभकामना देते हुए कहा कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की महती भूमिका है। बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़ी योजनाओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं मुख्य सेविका धरातल पर उतारती हैं।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 01 वर्ष से 06 वर्ष तक के बच्चों की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी होती है, एक तरह से केयर टेकर का कार्य करना पड़ता है। साथ ही पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। पदोन्नति अन्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा।
मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि पदोन्नति अच्छे कार्य की परिणति है। उन्होंने नव प्रोन्नत मुख्य सेविकाओं को शुभकामनाएं देते हुए मेहनत से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
शोभा श्रीवास्तव, दुर्गावती यादव, निर्मला मिश्रा, आशा मिश्रा, सरीता देवी, सुमन श्रीवास्तव, सिरजावती देवी सहित कुल 07 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकान्त राय, समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लालबहादुर, सहित सभी सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में जनवरी 2026 के अनुपूरक पुष्टाहार वितरण को लेकर सभी…
कविता की रचना जब कोई कविअपनी कल्पना में जाकर करता है,यदि पाठक रचना में गलती…
होलाष्टक की मान्यताएं हमें संयम,अनुशासन और आत्मचिंतन का संदेश देती हैं, जबकि होली का रंगोत्सव…
सुखपुरा /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दतीवढ़ निवासी कक्षा आठवीं के…
बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार को राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश,लखनऊ की सदस्य गीता विश्वकर्मा के…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए औरैया…