सुखपुरा /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दतीवढ़ निवासी कक्षा आठवीं के छात्र आदित्य पासवान (13 वर्ष), पुत्र विनोद पासवान, के कथित अपहरण की घटना ने रविवार की शाम क्षेत्र में सनसनी फैला दी। हालांकि पुलिस जांच में मामला अपहरण का न होकर आपसी विवाद से जुड़ा पाया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सायं लगभग छह बजे आदित्य पासवान शिवपुर बाजार से मोमोज खाकर अपने घर लौट रहा था। शिवपुर-दतीवढ़ मार्ग पर स्थित एक पुलिया के समीप पहले से खड़े दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उससे किसी गांव का पता पूछा। आदित्य के अनुसार, जब उसने अनभिज्ञता जताई तो पीछे से आए एक युवक ने उसके मुंह पर रुमाल रख दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसने स्वयं को मनियर थाना क्षेत्र के रामजीत बाबा स्थान, बड़ागांव के पास मोटरसाइकिल पर दो व्यक्तियों के कब्जे में पाया।
बताया जाता है कि घबराहट में आदित्य ने झटका मारा, जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। उसी समय बड़ागांव की ओर से आ रहे दो अन्य युवकों को देखकर आदित्य घायल अवस्था में उनकी ओर भागा और घटना की जानकारी दी। इस बीच दोनों कथित बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय युवकों ने मानवता का परिचय देते हुए बच्चे को बेरुआरबारी तक पहुंचाया।
आदित्य रात लगभग नौ बजे बेरुआरबारी से पैदल ही घर की ओर चल पड़ा। रास्ते में निमंत्रण से लौट रहे गांव के तीन लोगों से उसकी मुलाकात हुई, जिन्होंने उसे सुरक्षित घर पहुंचाया। घर पहुंचकर आदित्य ने रोते हुए परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। अगले दिन परिजनों ने सुखपुरा थाने में लिखित तहरीर देकर मामले की जानकारी दी।घटना की चर्चा क्षेत्र में तेजी से फैल गई और लोगों में भय का माहौल बन गया। अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। हालांकि पुलिस जांच में मामला अलग दिशा में मुड़ गया।इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुखपुरा रत्नेश कुमार दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह अपहरण की घटना नहीं है। जांच के दौरान पता चला है कि लड़का एक लड़की को मोबाइल फोन से बार-बार परेशान कर रहा था। इस बात की जानकारी होने पर लड़की के परिजनों ने उसे डांट-फटकार लगाई थी। संभवतः इसी से नाराज होकर लड़के ने अपहरण की मनगढ़ंत कहानी बना दी।थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों—लड़के एवं लड़की के परिजनों—को थाने बुलाया गया है। दोनों की उपस्थिति में पूरे प्रकरण की सत्यता की पुष्टि कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और बच्चों की गतिविधियों पर निगरानी रखें।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…