न्याय नही मिलने पर पीड़ित ने दी आत्मदाह की धमकी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील क्षेत्र ग्राम कपरवार निवासिनी जय देवी तिवारी ने बताया कि मेरे पिता मनोरंजन तिवारी पांच भाई थे, मेरे पिता की रामनाथ देवरिया, सोनूघाट, कपरवार में पुश्तैनी जमीन और मकान हैं, जिसको हमारे चाचा श्रीकृष्ण मणि, ओम प्रकाश माणि जो वर्तमान में रामनाथ देवरिया में रहते हैं, गोलबंद किस्म के आदमी है इन्होंने हमारे हिस्से की जमीन की बाउंड्री तोड़कर जगह जगह कब्जा किया है, और जयराम शर्मा, उदय शंकर यादव, छोटे बाबा, अवधेश यादव, शहाबुद्दीन अंसारी उर्फ मुन्ना, रमेश कनौजिया, उमेश कनौजिया, राजू कनौजिया द्वारा जमीन कब्जा कर लिया गया है। इस बाबत 3-4 साल से मैं न्याय के लिए जिलाधिकारी देवरिया से लेकर, उप जिला अधिकारी बरहज, उप जिला अधिकारी देवरिया में अनेकों बार प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जमीन खाली करने को कहने पर उपरोक्त सभी लोग मुझे जान से मारने की धमकी देते हैं। और इस कार्य में कागज की हेराफेरी करने में मानवेंद्र सिंह लेखपाल का भी हाथ है, अगर लेखपाल के खिलाफ जांच कराकर उचित कार्यवाही नहीं की गई, तो मैं जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करूंगी। इन भू माफियाओं से मेरी भूमि खाली कराई जाए जो मैं ले सकूं। उपरोक्त सभी भू माफिया, आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं।पीड़ित जय देवी तिवारी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वीडियो के माध्यम से कहा हैं कि 28 जुलाई 2023 को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष पेट्रोल डालकर आत्मदाह करूँगी, क्योकि मुझे आज तक इंसाफ नही मिला।
इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी बरहज ने बताया कि मामला संज्ञान में है, इस बाबत सीओ बरहज व देवरिया एसडीएम को लिखा गया है कि मामले को गम्भीरता से लेते हुए सतर्क दृष्टि रखी जाय।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

2 days ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

2 days ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

2 days ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

4 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

4 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

4 days ago