कैसरगंज में अभियान चला कर मुक्त कराये गये 04 बाल श्रमिक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश अनुसार जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के निर्देशानुसार बालश्रम निरोधक अभियान श्रम विभाग, एसजेपीयू यूनिट, एएचटीयू यूनिट और सब सेंटर चाइल्ड लाइन जरवल की संयुक्त टीम द्वारा कैसरगंज में संचालित किए गए व अभियान के दौरान 04 बालक श्रमिकों को कार्य से मुक्त कराया गया। 14 वर्ष से कम उम्र के अवमुक्त कराए गए बच्चों का आयु व चिकित्सकीय परीक्षण कराकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
यह जानकारी देते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी कैसरगंज रिज़वान खान ने बताया कि खतरनाक प्रक्रिया के अंतर्गत दोषी पाए जाने वाले सेवायोजकों के विरूद्ध दो वर्ष तक की सजा या 50000/रूपए तक का जुर्माना या दोनों से दण्डित किया जा सकता है, तथा गैर खतरनाक प्रक्रिया के अन्तर्गत दोषी पाए जाने पर सेवायोजक को एक माह तक की सजा या 10000/रूपए तक जुर्माना या दोनों से दण्डित किया जा सकता है। यदि कोई माता पिता भी अपने बच्चों को व्यवसायिक कार्य में संलग्न करेगा तो उनके विरूद्ध भी दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। खान ने जनपदवासियों से अपील की है कि 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों अथवा किशोरों से काम न लें बल्कि उन्हें स्कूल भेजने में मदद कर एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी कैसरगंज के नेतृत्व में संचालित किये गये रेस्क्यू अभियान में टीआरपी चन्द्रेश यादव, प्रभारी एसजेपीयू विवेक सिंह, आरक्षी अभिषेक सिंह, महिला आरक्षी रानी पाल, नेहा यादव, सब सेंटर जरवल से सरिता सिंह, विनोद सिंह, श्रम विभाग से अजय सिंह, अनुराग सक्सेना और तबरेज मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago