Categories: Uncategorized

हम जिस मिट्टी से पैदा हुए हैं उसके प्रति हमें श्रद्धा और निष्ठा होनी चाहिए- डीएम

ध्वजारोहण कर डीएम ने किया खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l एकल अभियान अन्तर्गत इंदिरा गाँधी स्पोर्टस स्टेडियम बहराइच में आयोजित अभ्युदय खेल-कूद प्रतियोगिता का जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के साथ ध्वाजारोहण कर शुभारम्भ किया। अभ्युदय खेल-कूद प्रतियोगिता में लखीमपुर, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, बाराबंकी, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती गोंडा, साकेत(अयोध्या) गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बस्ती, देवरिया से आये हुए 16 जनपदों के प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। एकल अभियान अन्तर्गत आयोजित प्रतियोगिता में ऊँची कूद, लम्बी कूद, दौड़, कबड्डी और कुश्ती में अपने-अपने जनपद के विजेता खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल किये गए हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने कहा कि हम जिस मिट्टी से पैदा हुए हैं उसके प्रति हमें श्रद्धा और निष्ठा होनी चाहिए। खेल-कूद में कभी हार-जीत नहीं होती बल्कि व्यापक स्तर पर भाईचारे की भावना का प्रसार होता है। एकल अभियान की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यह गाँव-गाँव में छिपी हुयी प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रहा है। सम्पूर्ण देश के एक लाख गॉवों से एकल विद्यालय संचालित हो रहे हैं जो देश की नयी पीढ़ी को पूरे समर्पण भाव से शिक्षित व सुसंस्कृत कर रहे हैं। डॉ. चन्द्र कहा कि प्रतिभाओं को गाँव से निकाल कर अभ्युदय यूथ क्लब के माध्यम से एक मंच देने का काम एकल विद्यालयों द्वारा किया जा रहा है।
इससे पूर्व इन्दिरा स्टेडियम पहुॅचने पर आयोजक मण्डल के अशोक कुमार मातनहेलिया, प्रभाग अभियान प्रमुख शम्भू कुमार सिंह, शीतल प्रसाद अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह, अनिल बंसल, कृष्ण मोहन गोयल, अरुलता दीदी, देवनारायण, अमर नाथ अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, छोटे लाल गुप्ता, राघवेंद्र सैनी, धर्मेंद्र सिंह, अजय ड्रोलिया आदि ने मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र तथा विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक केशव प्रसाद चौधरी का शाल व स्मृत चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

5 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

6 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

7 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

7 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

7 hours ago