सार्वजनिक रास्ते पर दबंगो ने बांस और लकड़ी से रास्ता रोककर किया कब्जा

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)24 सितम्बर…
थाना कोतवाली जरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत चैनपुर में ग्रामवासी ग्राम समाज की जमीन पर लगभग 60 वर्षों से बने रास्ते पर से होकर अपने घर व खेत आते-जाते थे। जिसे गांव के ही दबंग प्रवृत्ति व्यक्ति नुरुलहसन, तसव्वर, मोहम्मद हसन और कमरूलहसन के द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा करके बांस और लकड़ी से रास्ता रोक दिया। जिससे ग्राम वासियों को अपने घर व खेत आने – जाने में समस्या होने लगी।

ग्राम प्रधान अरशद खान ने बताया कि ग्राम वासियों के द्वारा हमसे शिकायत की गई। जिस पर हमारे द्वारा गांव में ग्रामवासियों के साथ खुली बैठक की गई। बैठक में पंचायत ने निर्णय लिया कि ग्राम समाज की जमीन को कब्जा करना गलत है। इसलिए हमने मौके पर जाकर रास्ता खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन दबंग नुरुलहसन और अन्य ने मेरे और गांव वालों के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दर्ज करवा दिया।
हमारे द्वारा उप जिलाधिकारी तुलसीपुर और थाना कोतवाली जरवा पर प्रार्थना पत्र दिया गया। उसके बाद उपजिलाधिकारी के निर्देश पर कानूनगो गुलाबचंद भारती और हल्का लेखपाल अनिरुद्ध, जरवा कोतवाली पुलिस बल के साथ जाकर ग्राम समाज की जमीन को चिन्हित कर खाली करवाया। उसके बाद उप जिलाधिकारी ने सरकारी जमीन पर कुछ भी निर्माण नहीं करने का निर्देश दिया। लेकिन दबंग ग्राम समाज की जमीन को अपने कब्जे में लेने का प्रयास निरंतर कर रहे हैं। जिस पर घबराए ग्रामवासी फूलन देवी, कृष्णावती, मंजू, प्रभावती, रामवती, खातुनजहां, तसरीफउननिशा, सावित्री, मोहम्मद जैद,शाहिद, अहमदुल्ला आदि ग्रामीणों ने रास्ता खुलवाए जाने की मांग शासन से की है।

संवादाता बलरामपुर..

parveen journalist

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

7 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

7 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

8 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

8 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

8 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

8 hours ago