बलिया(राष्ट्र की परम्परा) थाना गड़वार पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को बड़ी राहत मिली है। पुलिस के प्रयास से धोखाधड़ी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराकर न्यायालय के आदेश के क्रम में पीड़ित के खाते में वापस करा दिया गया।थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बब्बन कुमार के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 18 नवम्बर को साइबर फ्रॉड के माध्यम से 50 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली गई थी। घटना की जानकारी होते ही पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और थाना गड़वार में भी प्रार्थना पत्र दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना गड़वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित खाते को ट्रैक कर धनराशि को होल्ड कराया। इसके बाद न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने पर 22 मार्च को ठगी गई 50 हजार रुपये की पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।अपनी धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने बलिया पुलिस और थाना गड़वार पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया तथा पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की।इस पूरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक अब्दुल हाफिज, उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल भीम कुमार, आरक्षी विवेक कुमार यादव, आरक्षी अजीत कुमार तथा आरक्षी लवकुश गुप्ता की अहम भूमिका रही।
सी श्रेणी के फीडबैक वाले मामलों पर विशेष ध्यान देकर ए श्रेणी में लाने के…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और फरियादियों को राहत दिलाने के उद्देश्य…
बरियारपुर की साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर कराई धनराशि वापस देवरिया (राष्ट्र की…
भलुअनी साइबर पुलिस टीम की कार्रवाई, पीड़ित ने पुलिस के प्रति जताया आभार देवरिया (राष्ट्र…
12 अक्टूबर को लखनऊ में होगा घेरा डालो-डेरा डालो महा आंदोलन कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश…
गैस सिलेंडर में रिसाव से भड़की आग, चार लोग झुलसे; बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल…