गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
शहरी इलाके के विभिन्न थाना क्षेत्र में बीते दिनों खुद को पुलिस बताकर व्यापारियों व अन्य लोगों से पैसा लूटने वाले अपराधियों से लोगों को सतर्क करने के लिए अब, गोरखपुर पुलिस ने एक नया तरीका निकाला है।बकायदा ऑटो,ई रिक्शा पर लाउडस्पीकर लगाकर शहर के मोहल्ले और बाजारों में ऐलान करके लोगों को सतर्क रहने के लिए हिदायत दी जा रही है।
शहरी इलाके के विभिन्न थाना क्षेत्र में यह गाड़ियां शहर और बाजार के विभिन्न इलाकों में घूम घूम कर सुबह से शाम तक लोगों को अपराधियों के प्रति जागरूक कर रही है। इस प्रचार वाहन जिस पर एक रिकॉर्ड मैसेज बजाया जा रहा है जिसमें बताया जा रहा है कि ऐसे व्यक्ति से सावधान रहें जो खुद को पुलिस बताता हो और वह वर्दी ना पहने हो अगर ऐसा कोई व्यक्ति लूटपाट के नियत से डराने की कोशिश करता है या पूछताछ करता है तो, इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे। गोरखपुर के एसएसपी गौरव ग्रोवर ने जन जागरूकता के लिए इस अभियान को चला रखा है। इस अभियान और जागरूकता गाड़ी के चलने से बीते कुछ दिनों से लूटपाट की इस घटना पर रोक लग गई है। हालांकि आने वाला वक्त बताएगा कि पुलिस का याद करना अपराधियों के लिए कितना सख्त साबित होता है।
अन्न का सम्मान, किसान की मेहनत का सम्मान है; भोजन की बर्बादी रोकना सरकार के…
लेखक: अमरेश रावत। राष्ट्र की परम्परा रिश्ता चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, उसे…
लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा मौसम में बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान…
लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा कई लोगों की सुबह की शुरुआत गर्मागर्म चाय…
लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा अक्टूबर का महीना दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता…
18 अक्टूबर 2026, रविवार | दैनिक राशिफल | पंचांग एवं ज्योतिष18 अक्टूबर 2026 का दिन…