सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन की एडिप (ADIP) योजना के अंतर्गत पात्र दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 31 जुलाई 2026 को विकास खंड परिसर, हाटा में पात्रता परीक्षण एवं चिन्हांकन शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के माध्यम से योग्य लाभार्थियों का परीक्षण कर उन्हें योजना से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय पाण्डेय ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस विशेष शिविर में जनपद के सभी विकास खंडों के पात्र दिव्यांगजन भाग ले सकते हैं। शिविर का आयोजन 31 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे विकास खंड परिसर, हाटा में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल योजना का लाभ उन्हीं दिव्यांगजनों को मिलेगा जिनकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत या उससे अधिक है। पात्र लाभार्थियों को शिविर में उपस्थित होते समय दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा, ताकि परीक्षण एवं चिन्हांकन की प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी की जा सके।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने जनपद के सभी पात्र दिव्यांगजनों से निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में पहुंचकर शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाने की अपील की है। यह पहल दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनकी सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

20 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

23 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

2 days ago