उत्तर प्रदेश

सपा बैठक में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे विधायक जियाउद्दीन रिजवी, संगठन मजबूती पर दिया जोर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी सिकंदरपुर की मासिक बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान तेज करने और प्रदेश की राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

बैठक को संबोधित करते हुए सिकंदरपुर के विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

विधायक ने कहा कि हत्या, बलात्कार और भ्रष्टाचार जैसी घटनाओं में वृद्धि हुई है तथा सरकार इन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में विफल रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है।

महंगाई और बेरोजगारी का उठाया मुद्दा

जियाउद्दीन रिजवी ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आम जनता आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही है और देश की अर्थव्यवस्था कई चुनौतियों से गुजर रही है।

भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए हरिहर राजभर

बैठक के दौरान हरिहर राजभर ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा में पिछड़े वर्गों की उपेक्षा की जा रही है, जिसके चलते उन्होंने सपा का दामन थामा है।

कई नेताओं ने रखे विचार

बैठक को भीष्म यादव, अनंत मिश्रा, नंदू चौहान, प्रेमशंकर राय और अवधेश राजभर सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजी यादव ने की, जबकि संचालन बीर बहादुर वर्मा ने किया।

बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर भी चर्चा की।

Karan Pandey

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय पहचान से चमकेगा बलिया का सुरहा ताल, जयप्रकाश नारायण पक्षी विहार बना रामसर साइट बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा )

जनपद बलिया के प्रसिद्ध जयप्रकाश नारायण पक्षी विहार (सुरहा ताल) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी…

3 minutes ago

गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने बच्चों को जहर खिलाया, इलाज के दौरान दोनों की मौत

8 वर्षीय बेटी और 5 वर्षीय बेटे ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम, आरोपी…

4 minutes ago

खान सर-रौशन सर विवाद पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, बोले- दोनों शिक्षकों को क्रिमिनल की तरह ट्रीट नहीं करना चाहिए

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। खान सर और रौशन सर से जुड़े विवाद पर पूर्णिया सांसद…

9 minutes ago

योग स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन का आधार, कैंसर रोगियों के लिए अत्यंत उपयोगी: प्रो. पूनम टंडन

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय और हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ…

35 minutes ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कबीर चौरा परिसर में हुआ वटवृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश, आमी नदी किनारे 50 वटवृक्ष…

40 minutes ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

एनएसएस और एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम, छात्रों ने लिया पौधों की…

46 minutes ago