बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शिलापट्ट अनावरण एवं वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चन्द्रभूषण तिवारी (डायरेक्टर, पी०सी०एफ० उत्तर प्रदेश) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी देवरिया राजेश कुमार सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता आञ्जनेय दास महाराज ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के स्थापना स्वरूप शिलापट्ट का अनावरण मुख्य अतिथि चन्द्रभूषण तिवारी द्वारा किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से चेयरमैन प्रकाश मिश्रा ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अगले चरण में नर्सरी से कक्षा 11 तक के उन मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। सम्मानित विद्यार्थियों में छवि रावत, आराध्या तिवारी, माया कुमारी, इप्सिता सोनकर, वैष्णवी तिवारी, मरियम नूर, सिमरन सिंह, आन्या यादव, आदित्य मल्ल आदि प्रमुख रहे।
विशेष पुरस्कारों के अंतर्गत हिंदी सुलेख के लिए आशी सिंह तथा अंग्रेजी राइटिंग के लिए रितिका गुप्ता को सम्मानित किया गया। वहीं “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” का पुरस्कार कक्षा 8 की छात्रा आराध्या तिवारी को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशिका संभावना मिश्रा, जी० एम० एकेडमी सलेमपुर के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी, बरहज शाखा के प्रधानाचार्य राजेश कुमार मिश्र सहित अजय प्रताप सिंह, अनिल मिश्र, अवनीश मिश्र, बृजेश मिश्र, संतोष सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विवेकानंद मिश्र ने किया।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…
कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोपागंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा जयरामगढ़ में सरकारी धन…