

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंग्रेजी विभाग द्वारा एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पीजी द्वितीय सेमेस्टर की विद्यार्थियों ने पीजी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों को गुडबाय कहते हुए उनके अच्छे साथ लिए अपना आभार ज्ञापित किया। कुलपति ने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों की महत्ता के बारे में प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कैसे कार्यक्रम आपस में संवाद स्थापित करने में सहायक होने के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास को बढ़ाते हैं और साथ ही साथ आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होते हैं अंग्रेजी विभाग हमेशा से ही अपने मेधावी एवं टैलेंटेड विद्यार्थियों की वजह से जाना जाता है ।
विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अजय शुक्ला के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कुलपति को फूल देकर स्वागत किया एवं स्मृति चिन्ह देकर उनके प्रति आदर एवं सम्मान ज्ञापित किया ।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. अजय शुक्ला ने कहा कि अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक नई एकेडमिक यात्रा की शुरुआत हो रही है उन्हें अपने लक्ष्य को निर्धारित करना होगा और उसे प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा सफलता के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण आवश्यक होता है यह उन्हें हमेशा ध्यान रखना होगा । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुआ। स्वागत भाषण एम.ए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा जाह्नवी सिंह ने किया एवं संचालन श्वेता उपाध्याय, अफ्फान राशिद, आयुष्मान पांडे एवं प्रकृति पटेल के द्वारा किया गया। विद्यार्थियों ने गायन एवं नृत्य के साथ अपनी प्रतिभा को दिखाया। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उपस्थित प्रोफेसर उषा सिंह ने विद्यार्थियों के भविष्य की उज्जवल कामना की। कार्यक्रम में विभागीय शिक्षकों के अतिरिक्त समाजशास्त्र विभाग से डॉक्टर मनीष पांडेय, राजनीति शास्त्र विभाग से डॉक्टर अमित उपाध्याय, विधि विभाग से डॉक्टर आशीष शुक्ला, संस्कृत विभाग से डॉक्टर सूर्यकांत त्रिपाठी की भी उपस्थित रही।
इस कार्यक्रम में कुशाग्र मिश्रा, आनंद सिंह, अभिषेक कुमार, श्रेया मिश्रा, आरुषि, आकर्षिका का विशेष सहयोग रहा।
