वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग रेलखंड पर स्थित कछवा रोड स्टेशन का यात्री सुविधा एवं संरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पैनल, रिले रूम, आईपीएस रूम, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म एवं फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को यात्री सुविधाओं में सुधार, उपकरणों के उचित रख-रखाव एवं संरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन के निर्देश दिए।
मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन यार्ड स्थित समपार संख्या-21C का भी संरक्षा निरीक्षण किया। उन्होंने समपार फाटक की संरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए गेटमैन अमरेश कुमार यादव से संरक्षा संबंधी जानकारी ली तथा उनके संरक्षा ज्ञान की परख की। उन्होंने समपार फाटक पर निर्धारित संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही जैन ने कछवा रोड स्थित टी.एस.एस. (TSS) का तकनीकी एवं संरक्षा निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रांसफॉर्मर, सर्किट ब्रेकर, आइसोलेटर, प्रोटेक्शन रिले, कंट्रोल पैनल, बैटरी बैंक एवं अर्थिंग व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित रजिस्टर एवं अभिलेखों की जांच की।
मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने विद्युत उपकरणों एवं अर्थिंग व्यवस्था की नियमित जांच, उचित रख-रखाव, अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा संरक्षा मानकों के कड़ाई से अनुपालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खण्ड परदहां के अंग्रेजी माध्यम…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खामपार थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l रविवार को बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भीमकपुरा टोला कुरमहा में…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…