ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम बैशाली ने की आत्महत्या, अपने घर में लगाई फांसी

नयी दिल्ली एजेंसी अभिनेत्री पिछले एक साल से इंदौर में रह रही थीं, जहाँ उनके घर पर उनकी लाश मिली है। आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस वैशाली के घर पहुंची और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट भी मिला है। जिसके बाद उन्होंने प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी के एंगल से जाँच शुरू कर दी है। अभिनेत्री की आत्महत्या की खबर ने टीवी इंडस्ट्री के साथ उनके फैंस को झखझोर कर रख दिया है।वैशाली ठक्कर की सगाई हो चुकी थीं और जल्द ही शादी करने वाली थीं। मीडिया खबरों के अनुसार, अभिनेत्री ने कुछ साल पहले डेंटल सर्जन अभिनंदन सिंह हुंडल से सगाई की थी। दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना की वजह से शादी पोस्टपोन हो गई। बता दें, वैशाली शादी के बाद एक्टिंग छोड़ने वाली थीं।

वैशाली ठक्कर ने स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थीं। इस शो में उन्होंने संजना की भूमिका निभाई थी और घर-घर पहचान बनाने में कामयाब हुई थी। इसके बाद अभिनेत्री ने ये वादा रहा, ये है आशिकी, ससुराल सिमर का, सुपर सिस्टर, लाल इश्क और सुपर सिस्टर्स जैसे कई टीवी सीरियल के काम किया। आखिरी बार वैशाली साल 2020 में मनमोहिनी 2 में नजर आई थीं।

Editor CP pandey

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

3 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

3 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

3 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

3 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

3 hours ago