रुद्रमहायज्ञ की तैयारी पूरी

राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा )16 अक्टुबर..

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बसडीला पाण्डेय-रुदवलिया अन्तर्गत कसया मार्ग पर स्थित श्रीरामजानकी मन्दिर के परिसर में आगामी माह में आयोजित रूद्रमहायज्ञ की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।अब समिति की तरफ से भव्य कलश यात्रा निकालने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
इस सम्बन्ध में रूद्रमहायज्ञ आयोजन समिति के संयोजक प्रमोद कुमार पाण्डेय व अध्यक्ष पवन सिंह ने बताया कि यज्ञ को सकुशल सम्पन्न कराने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।मन्दिर के जीर्णोद्धार के साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा यज्ञमण्डप की परिक्रमा के लिये मार्ग को पहले की अपेक्षा इस बार चौड़ा बनाया गया है जिससे श्रद्धालुओं को परिक्रमा करते समय किसी प्रकार असुविधा नहीं हो।प्रतिदिन होने वाले प्रवचन व श्रीकृष्ण लीला मंचन के लिये मन्दिर के उत्तर तरफ के विशाल उबड़-खाबड़ मैदान को जेसीबी द्वारा सोने-बैठने के लिये आरामदायक बना दिया गया है।मन्दिर के ऊपर लटके पेड़ों की डालियों को काट-छाँट करने के साथ ही तुर्कपट्टी-कसया मार्ग के दोनों तरफ की पटरियों को पूरी तरह से साफ करा दिया गया है जिससे श्रद्धालुओं की भींड़ होने की दशा में भी मार्ग पर वाहनों का जाम नहीं लगे व आवागमन सुविधाजनक बना रहे। यज्ञ की सफलता के लिये आज आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा श्रमदान करते हुए व्यवस्था को अन्तिम स्वरूप प्रदान करते समय दीपक गोंड़, महेन्द्र शर्मा,विनोद गोंड़,दिनेश पाण्डेय,अमित पाण्डेय,चंदन यादव, गोधन यादव,मंगेश यादव, राजाराम गोंड़, दुर्गेश यादव, अभिषेक कुमार, रमायन गोंड़ के अलावा मन्दिर की सेवादार फूलमती देवी, चुनरी देवी व राधेश्याम चौहान सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

संवाददाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

2 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

2 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

2 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

2 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

2 hours ago