मोहन सेतु निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेसियों की पदयात्रा, जल सत्याग्रह का ऐलान

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन से मोहन सेतु निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा लाजपत भवन से शुरू होकर मोहन सेतु स्थल तक पहुंची, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद”, “राहुल गांधी जिंदाबाद” तथा “बरहज की धरती करे पुकार, मोहन सेतु दे दो सरकार” जैसे नारे लगाए। मोहन सेतु पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्य में हो रही देरी के विरोध में धरना दिया।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने कहा कि वर्षों से निर्माणाधीन मोहन सेतु की ओर सरकार और प्रशासन ने आंखें मूंद रखी हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को धरने के माध्यम से शासन-प्रशासन को जगाने का प्रयास किया गया है। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय जनता जल सत्याग्रह करेंगे, जबकि शुक्रवार को जिले के सभी कांग्रेसजन मोहन सेतु निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

रविप्रताप सिंह ने कहा कि मोहन सेतु क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग है। इसके निर्माण में हो रही देरी से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

जीवन का कुरुक्षेत्र

✍️ विजय गुंजन जीवन के कुरुक्षेत्र में हर मोड़ पर चक्रव्यूह रचे हैंचाहे जितना प्रयत्न…

53 minutes ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों को लेकर नपा सभागार में बैठक, कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर

बराव में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति बरहज/देवरिया…

56 minutes ago

सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर प्रशासन का सख्त एक्शन, 32 संस्थानों की जांच; 15 को नोटिस, 3 सील

कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और नर्सिंग होमों में चला संयुक्त निरीक्षण अभियान, फायर व विद्युत सुरक्षा…

60 minutes ago

बांस की खेती बनेगी किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत आधार, पर्यावरण संरक्षण में भी निभा रही अहम भूमिका

किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के…

2 days ago

सही अर्थों में तभी होगी जय भारत माता की

✍️ विजय गुंजन भारत की भाग्यरेखा से भ्रष्टाचार का अंधकार मिटे,जन-जन की चेतना से नवक्रांति…

2 days ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बरहज में उत्साह के साथ आयोजित हुए योग कार्यक्रम

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की सहभागिता में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास बरहज/देवरिया (राष्ट्र…

3 days ago