Sunday, March 29, 2026
HomeNewsbeatमेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24...

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता मंदिर मेले के दौरान एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पनियरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रविवार को ग्राम लक्ष्मीपुर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राकेश गुप्ता 26 वर्ष पुत्र रामभरोस, निवासी सोनबरसा थाना पनियरा जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि 28 मार्च 2026 को बाकी माता मंदिर मेला देखने गए एक युवक पर आरोपी ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया था। इस संबंध में थाना पनियरा में मुकदमा संख्या 92/ 2026, धारा 109(1)/352/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है और उसी मुकदमे में वह वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक बृजभान यादव, हेड कांस्टेबल परमेश्वर गौड़ व कांस्टेबल विष्णु अग्रहरि की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments