Categories: Uncategorized

मदरसा आधुनिकीकरण योजना अत्यंत महत्वपूर्ण- दानिश आजाद अंसारी

मदरसा आधुनिकीकरण योजना को लेकर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

प्रदेश में संचालित योजनाओं से अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों का हो रहा शैक्षिक,आर्थिक,शारीरिक व मानसिक विकास

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने प्रदेश के मदरसों के आधुनिकीकरण एवं अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के शैक्षिक, आर्थिक, शारीरिक व मानसिक विकास से संबंधित योजनाओं के संचालन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि आपके कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार अल्पसंख्यक समाज की शिक्षा और रोजगार के प्रति बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार ने अल्पसंख्यक नौजवानों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मदरसा शिक्षा को आधुनिक तरीके से संचालित कर अल्पसंख्यक नौजनावों की शिक्षा को एक नई दिशा देने का सराहनीय कार्य किया है। श्री अंसारी ने कहा कि प्रदेश में स्कीम फॉर प्रोवाइडिंग एजूकेशन-टू-मदरसा एण्ड माइनॉरिटीज (एसपीईएमएम) द्वारा मदरसा आधुनिकीकरण योजना का आरंभ किया गया, जिसका उद्देश्य मदरसों में पारंपरिक धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक विषयों में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और कंप्यूटर शिक्षा को सम्मिलित किया गया है। यह योजना अल्पसंख्यक समाज के छात्रों को मुख्यधारा में लाने और उनके समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस योजना के तहत आधुनिक विषयों की पढ़ाई करवाने वाले शिक्षकों के मानदेय को केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस योजना के क्रियान्वयन में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसका समाधान शीघ्रता से किया जाए तो यह योजना अधिक प्रभावी सिद्ध हो सकती है। यह योजना अभी तक केंद्र सरकार और राज्य सरकार के सहयोग से चल रही है यदि इसे राज्य सरकार के माध्यम से पूर्णता संचालित किया जाए तो मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में यह योजना सफल होगी और राज्य के अल्पसंख्यक छात्रों को भविष्य में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

Karan Pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

13 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

13 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

14 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

14 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

14 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

17 hours ago