Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमऊ में किशोरी क्लब शुरू, खेल सामग्री का वितरण

मऊ में किशोरी क्लब शुरू, खेल सामग्री का वितरण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनपद मऊ में किशोरी क्लब की स्थापना कर बालिकाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में अहम कदम उठाया गया। महिला कल्याण विभाग की पहल पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बड़राव में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
यह कार्यक्रम जिलाधिकारी के निर्देश और जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को भी प्रमुखता दी गई।

बालिकाओं के शारीरिक और मानसिक विकास पर जोर

मऊ किशोरी क्लब का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के साथ खेलकूद, नेतृत्व विकास और सामाजिक जागरूकता से जोड़ना है। वक्ताओं ने कहा कि खेल गतिविधियां आत्मविश्वास, टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ाती हैं।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को कैरम बोर्ड, लूडो, फुटबॉल, हॉकी, शतरंज और वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल सामग्री वितरित की गई।

ये भी पढ़े – खतौनी में बड़ी गड़बड़ी: हजारों ग्रामीणों की जमीन सरकारी दर्ज, डीएम ने दिए जांच के निर्देश

“बेटियां हर क्षेत्र में आगे”

महिला कल्याण विभाग की जिला मिशन समन्वयक अर्चना राय ने कहा कि आज बेटियां खेल, विज्ञान, तकनीक और सुरक्षा जैसे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। किशोरी क्लब जैसी पहल उन्हें और अधिक सशक्त बनाएगी।

सरकारी योजनाओं की जानकारी

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध से बचाव और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर—1930, 181, 1090, 1098, 112 और 1076—के बारे में भी जागरूक किया गया।

बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ

जेंडर स्पेशलिस्ट राखी राय ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शपथ ली।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/?m=1#google_vignette

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments