Newsbeat

बूधा-सरैया मार्ग का निर्माण कार्य अधूरा, गिट्टी बिछाने के बाद एक माह से रुका काम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा) विकास खण्ड सेमरियावा क्षेत्र के बूधा कला गांव से सरैया जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद भी अधूरा पड़ा हुआ है। करीब एक माह पूर्व निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क पर गिट्टी बिछाकर कार्य प्रारंभ किया गया था, जिससे क्षेत्रवासियों में बेहतर आवागमन की उम्मीद जगी थी। लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका।

सड़क पर केवल गिट्टी बिछी होने के कारण ग्रामीणों एवं राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, असमतल एवं गिट्टीयुक्त मार्ग पर वाहन चलाना और पैदल चलना दोनों ही मुश्किल हो गया है। कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बूधा-सरैया सड़क निर्माण परियोजना की स्वीकृति मिलने और कार्य शुरू होने से क्षेत्र में बेहतर सड़क सुविधा की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण कार्य रुक जाने से लोगों की उम्मीदों को झटका लगा है।

स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Karan Pandey

Recent Posts

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग सुधारने पर डीएम का जोर, राजस्व वसूली में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश

समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति का मूल्यांकन, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर…

47 minutes ago

सिकंदरपुर नगर पंचायत में महीनों से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें, अंधेरे से जूझ रहे वार्डवासी

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइटों के…

53 minutes ago

शाहजहांपुर: तेज आंधी से पांच बिजली के खंभे गिरे, गांव में छाया अंधेरा; लाइनमैन पर रिश्वत मांगने का आरोप

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड जैतीपुर के भिटारा गांव में आधी रात आई तेज आंधी…

56 minutes ago

अंडमान-निकोबार में जंगल भूमि सौंपने के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया समर्थन

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र…

59 minutes ago

योग से स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प, डीडीयू विश्वविद्यालय में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस),…

1 hour ago

सीमा पार बाइक तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त, सोनौली पुलिस ने तीन वाहन चोर दबोचे

जिले के चार थाना क्षेत्रों में हुई वाहन चोरियों का खुलासा- नेपाल में बेच दी…

23 hours ago