बीमा कवर करने की मांग

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
नगरा ब्लाक क्षेत्र में अवर्षण के कारण खरीफ फसल के बर्बाद होने से किसानों में भारी चिंता व्याप्त है। इस संबंध में बैंक शाखाओं प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा लेने वाले किसानों ने बैंक शाखाओं के प्रबंधकों को पत्र भेजकर फसल बर्बादी का बीमा कवर करने की मांग की है। इस संबंध में नगरा निवासी कृषक ओमप्रकाश वर्मा ने यूनियन बैंक शाखा नगरा के प्रबंधक को पत्र प्रेषित कर बताया है कि अवर्षण के कारण उनकी धान की फसल सूखकर बर्बाद हो गयी। जिस फसल पर उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बैंक शाखा से बीमा भी लिया था। उन्होंने बैंक प्रबंधन से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कवर करते हुये फसल की क्षतिपूर्ति राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। इसी प्रकार खनवर नवादा गांव निवासी अनिल कुमार सिंह व शकुंतला सिंह ने यूनियन बैंक शाखा खारी को पत्र भेज कर बताया है कि उन्होंने अलग अलग धान की खेती के लिए बैंक शाखा से फसल ऋण लिया था और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बैंक से बीमा भी कराया था। किंतु पर्याप्त वरसात न होने के कारण उनकी धान की फसल सुख कर बर्बाद हो गई है। ऐसे बैंक प्रबंधन बीमा कवर का लाभ देते हुए बैंक शाखा से लिए गए ऋण को बीमा कम्पनी से समायोजित कराये।

rkpshomnath

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

9 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

10 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

10 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

10 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

10 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

10 hours ago