बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में बरहज विद्युत उप खण्ड पर होगा धरना प्रदर्शन।
रविवार को एक वार्ता मे कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने बताया कि बरहज विधानसभा क्षेत्र मे व्याप्त बिजली कि समस्या से जनता को निजात दिलाने के लिए क्षेत्र की जनता एवं कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओ संगव्यापक धरना प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बरहज तहसील के मिर्जापुर गांव में विद्युत व्यवस्था को लेकर एसडीओ एवं जेई से 10 दिन पहले मेरी वार्ता हुई थी, उन्होंने विद्युत व्यवस्था ठीक करने की बात कही थी लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी आज तक वह ठीक नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर गांव में एक मुस्लिम परिवार की मकान के चार फीट ऊपर से 440 वोल्ट का तार गया हुआ है, जिसको लेकर विभाग उसे ठीक करने की बात कहा था, लेकिन केवल कोरा आश्वासन मिला वह कार्य आज तक नहीं हो पाया। विद्युत विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है जिसको लेकर कल बरहज क्षेत्र कि जनता एवं कांग्रेस जन भारी संख्या में विद्युत उपखण्ड पर धरना देंगे।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…
एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…
सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…