Categories: Uncategorized

बाढ़ क्षेत्रों का डीएम ने किया दौड़ा, अधिकारियों पर हुए सख्त

बड़हलगंज (राष्ट्र की परंपरा): विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत राप्ती व सरयू नदी में आई बाढ़ से घिरे गांवों का जिलाधिकारी किरण विजय आंनद ने दौड़ा कर बाढ़ पीड़ितों से उनका हाल जाना तथा बाढ़ राहत सामग्री वितरित कर अधिकारियों के लचर रवैये पर भी सख्त हुये।

सोमवार की तड़के सुबह आठ बजे ही बड़हलगंज पहुंचे जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम राप्ती की जद में पूरी तरह समा चुके जगदीशपुर गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लगभग सभी घर नदी की धारा में विलीन हो चुके हैं, रहने के लिए घर नही है। जिसपर उन्होंने एसडीएम से ग्रामीणों को बसाने के लिए जल्द से जल्द कालोनी निर्माण कराने की बात कही। इसके बाद उन्होंने बाढ़ से घिरे सूबेदार नगर मांझा, लखनौरी-लखनौरा, हिंहुआर, बल्थर, सीधेगौर आदि गांवों के बाढ़ पीड़ितों से वार्ता कर उनका दर्द जाना। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में नाव कम लगा है, जिसपर उन्होंने तुरंत तहसील प्रशासन से नाव की संख्या बढ़ाने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टर की टीम से बाढ़ से घिरे गावों में छिड़काव के साथ ही साथ दवा वितरण करने व लेखपाल को सभी गांवों में राशन वितरण कराने का निर्देश दिया।

पूर्व मंत्री ने बांध को बनवाने की कही बात

जिलाधिकारी के दौरे में उपस्थित पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को बताया कि सेमरा, अछिडीह व खड़ेसरी डेरवा बांध को जल्द ठीक कराने की आवश्यकता है। अगर बांध को ऊंचा कर उसे मजबूती के साथ बनाया जा सके तो रामजानकी मार्ग के साथ ही साथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज को भी सुरक्षित किया जा सकता और जनता को भी बाढ़ से काफी हद तक राहत मिल जायेगी।

एसडीओ पर हुये सख्त, कहा-पानी को तरस जाओगे

बाढ़ क्षेत्रों का दौड़ा करने आये जिलाधिकारी से मोहन पौहारिया गांव के वासियों ने जिलाधिकारी से लंबे समय से ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत की। ग्राम वासियों ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचित किया जा चुका है, लेकिन फिर भी ट्रांसफार्मर नही बदला गया। इतना सुनते ही डीएम आगबबूला हो गये और मौजूद एसडीओ मदनलाल से पूछा कि गांव में कब आये, ट्रांसफार्मर दो दिन के अंदर बदला जाना है, अभी तक क्यो नही बदला गया। एसडीओ ने जवाब दिया दो माह पूर्व गांव आया था, ट्रांसफार्मर जल्द बदलवा दिया जायेगा। इतना सुनते ही जिलाधिकारी एसडीओ पर भड़क गये और चेतावनी देते हुए कहा कि अच्छे से काम करना सिख जाओ वरना ऐसी जगह भेज दूंगा की पानी को तरस जाओगे।

बल्थर ग्रामवासियों को राहत सामग्री बांट की शुरुआत

सोमवार को दौरे पर आए जिलाधिकारी ने सीधेगौर प्राथमिक विद्यालय पर पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी के साथ बल्थर के बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण कर इसकी शुरुआत की। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बाढ़ पीड़ितों के प्रत्येक घरों तक राहत सामग्री का वितरण किया जायेगा।

जिलाधिकारी के दौरे के दौरान एसडीएम राजेंद्र बहादुर, तहसीलदार केशव प्रसाद, नायब तहसीलदार पंकज गुप्ता, कानूनगो सुरेश कुमार, कोतवाल मनोज राय, डॉ राकेश गुप्ता, भाजपा नेता राजीव पांडेय, महेश उमर, अष्टभुजा सिंह, पप्पू निषाद, नगीना त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago