बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l रविवार को बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भीमकपुरा टोला कुरमहा में बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमे महिलाओ ने प्रतिभाग किया।
बताते चले कि बरहज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भिखमपुरा टोला कुरमहा मे थाना बरहज द्वारा मिशन शक्ति फेज पांच के तहत बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमे भारी संख्या मे उपस्थित महिलाओ एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया और बताया गया कि यह सभी हेल्पलाइन नंबर आपकी सहायता के लिए सरकार द्वारा जारी किया गया है। जो इस प्रकार है,
1930 साइबर हेल्पलाइन
1090 वूमेन पावर लाइन
102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन
181 वूमेन लाइन
108 एंबुलेंस सेवा
1098 चाइल्डलाइन
112 आपातकालीन पुलिस सेवा
आदि। इसी क्रम मे सरकार द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र मे विभिन्न प्रकार कि योजनाएं जैसे
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना,
निराश्रित महिला पेंशन योजना,
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना,
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू कि गईं है उसके विषय मे जानकारी प्रदान किया गया। मिशन शक्ति फेज पांच के तहत महिलाओ व बालिकाओं को बहू बेटी सम्मेलन के लिए जागरूक करने मे उ0नि0 सर्वेश कुमार सिंह, का0 विनय कुमार तिवारी, का0 राकेश यादव, का 0 ऋषिकेश चौहान, म0का0 वर्षा पाठक, म0का0 प्रीती यादव,म0का0 रीमा गुप्ता, आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
थाना बरहज
जनपद देवरिया
रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खण्ड परदहां के अंग्रेजी माध्यम…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खामपार थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…